Loading...

दर्दनाक हादसा: आवरा बैल से टकराई बाइक, युवक की मौत, महिला घायल

PARUL • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर त्रैहण चौक के पास दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक आवारा बैल से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां को गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान अनिकेत (21) पुत्र रमेश कुमार निवासी जिया के रूप में हुई है जबकि उसकी मां लता देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवक और उसकी मां बाइक पर सवार होकर हाथीथान की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सड़क पर सामने अचानक ही आवारा बैल आ गया और उसकी बाइक के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। एसपी खुशहाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।