लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

PARUL | 30 नवंबर 2023 at 11:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस चौकी कोटला के तहत 32 मील-रानीताल रोड पर नढोली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) पुत्र रोशन लाल और मोहित (21) पुत्र प्यार चंद निवासी नेरटी नढ़ोली के रूप में हुई है। दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे।

जानकारी के मुताबिक, मोहित शर्मा पढ़ाई के बाद टेस्ट की कोचिंग कर रहा था। मोहित का एक छोटा भाई और एक बहन भी है। जबकि अनिल प्लंबर का काम करता था। उसका एक बड़ा भाई भी है। अनिल और मोहित स्कूटी पर सवार होकर अपनी नानी के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध में शामिल हने जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे में एक की मौके पर ही मौत गई। जबकि दूसरे युवक को सिविल अस्पताल शाहपुर में मृत घोषित कर दिया गया। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों बेटों की जगह उनके शव देखकर परिवार का बुरा हाल हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]