लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा- खड्ड में गिरने से दो मजदूरों की मौत

SAPNA THAKUR | 6 दिसंबर 2022 at 3:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो मजदूरों की खड्ड में गिरने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला शिमला जिले के रामपुर कस्बे की बधाल पंचायत का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन और दिल बहादुर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे और बधाल में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात जब दोनों बाजार से वापिस लौटने लगे तो राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के साथ बने पुल के पास दोनों मजदूर पैर फिसलने के कारण सड़क से करीब 60 फीट नीचे खड्ड किनारे जा गिरे। जिसके बाद जब लोगों ने दोनों को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी ज्यूरी को दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुँची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]