HNN/ ऊना
जिला ऊना के अम्ब के बणे दी हट्टी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक झुग्गी में अचानक ही आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बीती रात अचानक ही आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुग्गी में सो रहे बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिसके बाद सभी बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मामले की पुष्टि अम्ब डॉ वसुधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group