दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अंतर्गत पड़ते रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। हालाँकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। परन्तु उसकी आयु 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी बता दें कि मृतक ने लाल रंग की कमीज व नीले रंग का पजामा पहना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। बता दें व्यक्ति के शरीर का कुछ हिस्सा ट्रेन की चपेट मे आने से कट गया। घटना के बाद ट्रेन चालक ने इस बाबत स्टेशन मास्टर को सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी कंदरोड़ी के हेड कांस्टेबल पवन कुमार को इसकी सूचना दी। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।