HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में लगातार दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच पर भूंपल व दंगड़ी गांव के बीच का है, यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान संदीप कुमार(37) पुत्र रमेश चंद गांव घरठूं के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार अपने ट्रैक्टर से जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और संदीप ट्रैक्टर समेत खाई में जा गिरा। हादसे में संदीप की दोनों टांगे ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब गई।
जब घटना की सूचना आसपास के लोगों और सड़क पर जा रहे वाहनों के चालकों को लगी तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और हमीरपुर मेडिकल काॅलेज भेजा, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group