HNN / पांवटा
जिला सिरमौर के काला अंब-पांवटा नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देर रात 12ः30 बजे के आस-पास पेश आया। इस हादसे में दो की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान टेंपो चालक इकराल पुत्र गफूर निवासी हरियाणा और कार चालक की पहचान दयाल सिंह पुत्र भगतराम निवासी पांवटा साहिब गिरी नगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार टेंपो (HR 58C-7987) व कार (HP 52D-1913) में सैनवाला पुल के नजदीक भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगो के बयान दर्ज किये। बताया जा रहा है कि कार चालक की ओवरस्पीडिंग की वजह से हादसा हुआ है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





