Loading...

दर्दनाक हादसा: रंटाडी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में तीन की मौत

Ankita • 9 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां बीती रात रंटाडी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र संसार दास, जितेंद्र पुत्र सूर्यकांत गांव बारटू और नीरज पुत्र बलबीर गांव बागी लोअरकोटी के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।