लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी मारुति कार, 2 की मौत

Ankita | 19 फ़रवरी 2023 at 6:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान निखिल ठाकुर (17) पुत्र किशोरी लाल निवासी शमोह और जितेंद्र कुमार (23) पुत्र ख्याला राम निवासी सराय तहसील निरमंड के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, निखिल और जितेंद्र मारुति कार (HR51P-2872) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह निरमंड के नित्थर (खोगवा) क्षेत्र में पहुंचे, तो चालक ने अचानक कार ने संतुलन खो दिया। जिस कारण कार सड़क से लुढ़क कर करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो बचाव व राहत का कार्य करते हुए उन्होंने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाना चाहा। परंतु तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]