लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दशहरा महोत्सव के लिए कुल्लू पहुंचे देवी देवताओं के टेंट में आग ने मचाया तांडव, लाखों का नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 16 अक्तूबर 2021 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

अलग-अलग क्षेत्रों से दशहरा महोत्सव के लिए कुल्लू पहुंचे हजारों देवी देवताओं ने कल भगवान रघुनाथ के दर्शन किये और कुल्लू दशहरा महोत्सव का आगाज हुआ। वही , बीती रात अचानक ढालपुर मैदान में देवी देवताओं के टेंट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना देवता के टेंट में रखे सिलेंडर लीक होने के कारण हुई है। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

इस घटना में लोमश ऋषि के 2 टेंट, 20 बिस्तर, राशन और देवता के घाघरे तोपे आदि जलकर राख हो गए है। आग लगते ही मैदान के चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना से लोमश ऋषि को करीब डेढ़ लाख का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वही साथ लगते टेंट में रह रहे बालू नाग देवता तांदी बंजार के टेंट में भी आग लगने से करीब 20,000 का नुक्सान हुआ है। वही अग्निशमन विभाग की टीम को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]