Loading...
una

बंगाणा के नलवाड़ी में 25 केवीए से 63 केवीए हुआ ट्रांसफार्मर अपग्रेड, बिजली समस्या से मिलेगी राहत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Feb 2026 • 1 Min Read

नलवाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग का आभार जताया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बिजली आपूर्ति को मिला नया बल
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत विद्युत उपमंडल के अधीन नलवाड़ी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 केवीए से बढ़ाकर 63 केवीए कर दी गई है। इस उन्नयन से गांव में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कृषि और छोटे कारोबार को भी होगा लाभ
ग्रामीणों ने बताया कि क्षमता वृद्धि के बाद घरेलू विद्युत उपकरणों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। इसके साथ ही कृषि कार्यों और छोटे व्यवसायों को भी बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के दौरान अब निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होने की संभावना है।

ग्रामीणों ने जताया आभार
इस पहल के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा तथा बिजली विभाग बंगाणा के उप विभागीय अधिकारी जे.एस. कौशल का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय सहयोग से यह कार्य समय पर पूरा हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिली है।