नाहन में 222 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SIU नाहन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 222 ग्राम चरस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अभियोग दर्ज कर पुलिस गिरोह की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

नाहन

गुप्त सूचना पर SIU की दबिश
जिला सिरमौर की SIU नाहन टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चरस की तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को दबोचा।

222 ग्राम चरस बरामद
पुलिस ने आरोपी रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह, निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, तहसील जुलाणा, जिला जींद (हरियाणा), हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन के कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

रिमांड लेकर होगी गहन पूछताछ
दौराने अन्वेषण आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जानी थी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।