HNN/ शिमला
दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों का सीमेंट विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है। जिसके चलते ट्रक ऑपरेटरों ने सीमेंट विवाद को लेकर आज शिमला सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।
इस बैठक में ट्रक ऑपरेटरों ने कई समय से चल रहे इस सीमेंट विवाद की समस्या का हल निकालने की मांग की। इससे पहले भी कई दौर की वार्ता सीएम की अध्यक्षता में ट्रक मालिकों और कंपनी प्रबंधकों के बीच हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ट्रक मालिक 10.71 रुपए प्रति टन प्रति किलोमीटर सीमेंट ढुलाई मालभाड़े पर अड़े हैं। वहीं कंपनी प्रबंधन दो अंकों में मालभाड़ा नहीं देने पर अड़ा है। बाघल लैंड लूजर सोसायटी के पूर्व प्रधान और ट्रक मालिकों के साझे मंच के सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दाड़लाघाट और बरमाणा ट्रक यूनियनों से दो-दो प्रतिनिधि वार्ता के लिए बुलाए हैं।
वार्ता को देखते हुए दाड़लाघाट में 20 फरवरी को होने वाले धरने को ट्रक ऑपरेटरों ने स्थगित कर दिया है। रविवार शाम 4:00 बजे दाड़लाघाट में आठ सभाओं के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में ऑपरेटरों ने कहा कि अब वह मालभाड़े के अलावा अपनी अन्य मांगों को भी पूरा करवाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




