Loading...

दाड़लाघाट पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की दाड़लाघाट पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम कराड़ागली में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि कार सवार 2 युवकों के पास से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और उक्त गाड़ी को रोककर उसमें बैठे अनिल कुमार व भरत कुमार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बता दें उक्त दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।