Loading...

दिग्गल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन…

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या हरप्रीत कौर ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर लिंक खोल कर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। कॉलेज में कला और वाणिज्य संकाय उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के अलावा एनसीसी, एनएसएस तथा खेलकूद से संबंधित गतिविधियां भी चलाई जाती हैं तथा राज्य स्तर पर भागीदारी होती है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं भी उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।