दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, श्रद्धालुओं को ऐसे मिलेंगे दर्शन….
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामनगरी ने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कई राज्यों से लोग श्री राम के दर्शन करने के लिए आ रहे है। जानकारी के मुताबिक, अब रामलला की पूजा और आरती में भी बदलाव होने जा रहा है। अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी।
इसके अलावा रामलला की छह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे। अब तक रामलला विराजमान की दो आरती होती थीं। नए मंदिर में सुबह 3:30 से 4:00 बजे पुजारी मंत्र से रामलला को जगाएंगे, फिर मंगला आरती होगी।
5:30 बजे शृंगार आरती व 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे। दोपहर में मध्याह्न भोग आरती होगी। फिर उत्थापन, संध्या आरती व भगवान को सुलाते वक्त शयन आरती होगी। पहला मौका होगा जब रामलला की भोग-सेवा सभी मानक पद्धतियों से होगी। 40 दिन तक रोज रामलला का शेष अभिषेक होगा। 60 दिन तक कलाकार स्वरांजलि देंगे।