Loading...

दियार के जंगल में भड़की आग, वन संपदा जलकर राख

By PARUL Published: 8 Jan 2024, 11:27 AM | Updated: 8 Jan 2024, 11:27 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के दियार के जंगल में एक अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। जानकारी के अनुसार, देर शाम को पहाड़ी के निचले हिस्से भेडूफार्म के साथ लगते जंगल के पास से किन्हीं शरारती तत्वों आग लगा दी।

जिससे दियार की पहाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल को अपनी चपेट में लेना आरंभ कर दिया। अग्निकांड की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का अभियान चलाया।

साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही विभाग के फील्ड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में डटी रही और आग को काबू पाने के साथ हालात का जायजा भी लेती रही।