दिल्ली की कंपनी का सरसों तेल और सोयाबीन ऑयल हिमाचल में अनसेफ पाया गया
HNN/शिमला
हिमाचल में दिल्ली की कंपनी का सरसों तेल और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन जिले से तेल के सैंपल लेकर जांच की थी, जिसमें दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेज दिए हैं और 30 दिन में बिल और अन्य दस्तावेज मांगे हैं।
कंपनी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को अनसेफ पाए गए तेल का सारा स्टॉक वापस मंगवाने के आदेश दे दिए हैं। कंपनी को हफ्ते का समय दिया है।