Loading...

दिल्ली के युवक को चरस सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 4 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने जरी क्षेत्र से दिल्ली के एक युवक को 620 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय संदीप निवासी मुंडका, दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जरी के पास बुर्जी मोड़ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदीप की तलाशी ली और उससे 620 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह चरस कहां से खरीदी थी और इसे कहां पर लेकर जाना था। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।