दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। गौरतलब है कि केजरीवाल को 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।
तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और आशीर्वाद लिया। केजरीवाल ने राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल पहुंचने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल नियमों के मुताबिक जब भी कोई आरोपी सरेंडर करता है है तो कोर्ट में उसे पेश किया जाता है।
कोर्ट को बताना होता है कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। बता दें दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।