Loading...

दिल्ली चुनाव/चुनाव आयोग दोपहर 2:00 बजे करेगा प्रेस वार्ता

Shailesh Saini 7 Jan 2025 Edited 7 Jan Quick read

चुनाव घोषणा के साथ तत्काल लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता और इस बार…

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नई दिल्ली

किसकी होगी दिल्ली इसको लेकर होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा आज चुनाव आयोग करने जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता भी रखी गई है।

चुनाव की घोषणा के बाद तत्काल आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।कड़कती सर्दी में गर्मी का एहसास दिलाते दिल्ली के चुनाव इस बार काफी रोचक और चौंकाने वाले होंगे। बता दे कि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 विधायक सदस्य हैं।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी हैं जिनके मुंह फट बयानों से भाजपा की चिंता बढ़ रही है तो वही कांग्रेस भी भाजपा से ज्यादा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो रही है।

बता दे कि दिल्ली विधानसभा के पहले मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना रहे हैं जिसके बाद साहिब सिंह वर्मा सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रही है। बता दें कि दिल्ली की पहले विधानसभा चुनाव जीतने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी थी। उसके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित दूसरी ,तीसरी और चौथी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही।

इसके बाद पांचवीं विधानसभा 2013 के बाद आम आदमी पार्टी का दिल्ली पर कब्जा रहा। दिल्ली के पांचवें छठे विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। शराब कांड घोटाला के चलते मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा।

इसके बाद आम आदमी पार्टी से ही आतिश दिल्ली की मुख्यमंत्री है।दिल्ली में वर्तमान में 12 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।वही माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली पर भाजपा कब्जा कर सकती है।

हालांकि भाजपा के लिए दिल्ली में सबसे चुनौती भरी सीट जंगपुरा विधानसभा सीट है क्योंकि यह सीट दलित और मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। कोंडली विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है जहां बीजेपी कभी जीत नहीं पाई है।

यहां पर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार विधायक हैं। ओखला विधानसभा सीट भी भाजपा के लिए हमेशा सिर दर्द रही है यहां भी यह पार्टी कभी जीत नहीं पाई है। इसी प्रकार मंगोलपुरी विकासपुरी सीटों पर विजय पाना भाजपा ने इस बार अपनी विशेष रणनीति में शामिल किया है।

जानकारी तो यह भी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बार विशेष रणनीति बनाई है जिसके तहत मोदी ब्रांड पर दिल्ली का भविष्य सुनिश्चित होगा। इसकी बड़ी वजह दिल्ली में प्रधानमंत्री ने जो बड़ी घोषणाओं के साथ झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों के लिए घर दिए हैं और सुरक्षित दिल्ली के लिए एक बृहद प्लान तैयार किया है कहीं न कहीं असर होता नजर आ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले उन चुनौती भरे विधानसभा क्षेत्र को अपनी रणनीति में शामिल किया है जहां से भाजपा हमेशा हारती रही है।