Loading...

दिल्ली में हुई सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…..

Ankita • 10 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मंगलवार को हिमाचल भवन दिल्ली में मुलाकात हुई। दो घंटे तक चली इस बैठक में संगठनात्मक बदलाव, मंत्रिमंडल विस्तार, बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की तैनाती पर चर्चा की गई।

शिमला नगर निगम के मेयर व उप मेयर कौन होंगे इसको लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बता दें महापौर व उप महापौर दोनों के नाम तय हो चुके हैं। इसके नाम का ऐलान होने से पहले सभी पाषर्दों की राय ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी सभी पाषर्दों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार कर मुख्यमंत्री दिल्ली लौटे हैं। प्रतिभा सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गई हुई हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करने की मांग की।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव सहित नगर निगम शिमला के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं को जल्द ही सरकार में नियुक्तियां दी जाएंगी।