दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी
दिल्ली में एक बार फिर ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। इस बार दिल्ली हवाई अड्डा पर सुबह 9:35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।
फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।