Loading...

दिल खोलकर दान कर रहे रामभक्त, 15 दिन में इतने करोड़ का चढ़ावा अर्पित…

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

पिछले 15 दिनों में रामलला के दरबार में पहुंच चुके 30 लाख से अधिक भक्त

अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए राम मंदिर के कपाट 23 जनवरी 2024 से खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही राम मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की तादात में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसके साथ ही राम के नाम पर लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 15 दिन में भक्तों ने रामलला को एक करोड़ का चढ़ावा अर्पित किया है। रामलला के दानपात्र से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। मंदिर खुलने के बाद पिछले 15 दिनों में रामलला के दरबार में 30 लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। रोजाना औसतन दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

भक्त यहां आकर बालक राम के प्रति आस्था समर्पित कर रहे हैं। कोई धन अर्पित कर रहा है, कोई सोना-चांदी। भारी भीड़ के चलते रामलला के दरबार में रखे दानपात्रों में दान राशि की गिनती के लिए नहीं खोला गया था। इस दौरान चढ़ावा दानपात्रों में जमा होता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में आभूषण आदि भी पाए गए। करीब एक करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा राशि दानपात्रों में मिली।