दिवाली पर शिमला से 37 अतिरिक्त बसें चलेंगी
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने चलाई 18 विशेष बसें
HNN/शिमला
दिवाली पर्व के अवसर पर शिमला से प्रदेश भर के लिए 37 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह बसें 29 और 30 अक्तूबर को विभिन्न रूटों पर चलेंगी। एचआरटीसी कंट्रोल रूम में आई डिमांड के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शिमला से रिकांगपिओ, कांगड़ा, रामपुर, रोहड़ू, कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, पालमपुर, धर्मशाला, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके अलावा, शिमला जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलेंगी।
एचआरटीसी प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने का जिम्मा क्षेत्रीय प्रबंधकों को सौंपा है। यदि बसों की और अधिक मांग आती है तो उसे भी पूरा किया जाएगा। इस तरह, लोगों को दिवाली पर्व पर आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।