Loading...

दीक्षा ठाकुर का देश की संसद में “राष्ट्र नायकों को श्रद्धांजलि” कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

देश की संसद में आयोजित हो रहे “राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि” कार्यक्रम में भारत सरकार के युवा मामले विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राज्य स्तर के प्रतिभागियों को भाग लेने का मौक़ा मिला हैं।

25 दिसम्बर 2022 को संसद के केंद्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम अटल विहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर दोनों राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश के 25 युवा प्रतिभागियों का चयन किया गया है जिन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद में भाग लिया हो।

इनमें से आठ युवा प्रतिभागियों को देश की संसद में दोनों ही राष्ट्रीय नायकों के ऊपर अपने विचार रखने का मौक़ा मिलेगा। इनमे से कुल्लू ज़िला की सैंज घाटी के रैला की दीक्षा ठाकुर का चयन मदन मोहन मालवीय के ऊपर अपने विचार रखने के लिए किया गया है।

यह कुल्लू ज़िला के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि जिस संसद में पहुँचने का सपना देश के हर नेता का होता है उस ही संसद के केंद्रीय सभागार में कुल्लू ज़िले की बेटी दीक्षा ठाकुर के विचारों को सुना जाएगा। भारत सरकार के युवा मामले विभाग द्वारा यह देश के युवाओं की आवाज को मंच देने का एक बहरीन प्रयास है।