Loading...

दीपक शर्मा बने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरपर्सन

PARUL 3 Feb 2024 Edited 3 Feb 1 min read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर फुटबॉल संघ के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महा सचिव दीपक शर्मा को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

उनके इस पद पर नियुक्त होने से जिला सिरमौर फुटबॉल संघ में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उनके इस पद पर नियुक्त होने से सिरमौर एवं हिमाचल में फुटबॉल के स्तर को और ज्यादा ऊंचाई तक ले जाने मे सहायता मिलेगी।

संघ के सभी सदस्यों राकेश पाहवा, मुकेश, संजीव सोलंकी, मोहम्मद इकराम, रमेश, रणजीत राणा, कुलीन शर्मा और सभी खिलाड़ियों ने उनको इस पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का भी आभार जताया है।