Loading...

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

बीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद जहां एक तरफ भजन लाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। वहीं, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दीया कुमारी (52) का जयपुर के राजघराने से ताल्लुक है।

वह जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह इससे पहले लोकसभा की राजसमंद सीट से सांसद थीं। वह महारानी गायत्री देवी की पोती हैं। उन्होंने अपनी दादी गायत्री देवी के नक्शेकदम पर चलते हुए ही राजनीति में कदम रखा था।

बता दें मौजमाबाद तहसील के श्रीनिवासीपुरा के रहने वाले प्रेमचंद बैरवा दलित परिवार से आते हैं। दलित परिवार में जन्मे प्रेमचंद बैरवा जयपुर के दूदू सीट से बीजेपी के विधायक हैं।

उन्होंने इस बार कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। बैरवा ने नागर को 35743 वोटों के अंतर से हराया था। विधानसभा चुनाव में बैरवा को 116561 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बाबूलाल नागर को 80818 मत ही मिले।