लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकानदार से मारपीट करने के मामले में 3 प्रवासी युवक गिरफ्तार

PARUL | 9 नवंबर 2023 at 2:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने एक दुकानदार से मारपीट करने के मामले में 3 प्रवासी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार गांव गुमाणा डाक घर जोहनेवाल तहसील लुधियाना, विशाल भाटिया वार्ड नंबर 10 गांव अंबोटा डाकघर गगरेट तहसील अंब जिला ऊना और समीर खान गांव विजोपुरा डाकघर टोपरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

बता दें कि 4 नवंबर को कुछ प्रवासी वार्ड नंबर 10 में गालियां और हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इस पर दुकानदार मिथुन गौतम निवासी वार्ड नंबर 10 ने उन्हें रोका तो प्रवासी दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद दुकानदार को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद अगले दिन दुकानदार ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश में जुट गई। जिसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]