Loading...

दुकान की आड़ में कर रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर….

Ankita • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के बस स्टैंड में पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुकान मालिक मित्र देव ठाकुर पुत्र जय सिंह गांव पहरनू, डाकघर कमांद व तहसील सदर मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बस स्टैंड पर स्थित दुकान नंबर-2 में एक व्यक्ति काफी समय से दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करता है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी और मौके से 108 ग्राम चरस बरामद की। एसपी सौम्या संबाशिवन ने मामले की पुष्टि की है।