Loading...

दुकान से अवैध शराब की बोतलें बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 4 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लोहारा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर लोआरा में संजीव कुमार निवासी सलोई की दुकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को दुकान से 4 बोतल अंग्रेजी व 2 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अंब गौरव ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।