दुकान से चोरी करने के मामले में 4 नाबालिग युवक गिरफ्तार
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना परवाणू की टीम ने पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में 4 नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 11 मार्च तक रिमांड पर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
पुलिस ने इन चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सारा सामान भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों परवाणू की रेहड़ी मार्केट से शातिरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे जूते और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में कालका निवासी ठाकुर शाह ने थाना परवाणू में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
शिकायत के आधार पर थाना परवाणू में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद उक्त चारों आरोपी नाबालिगों को पकड़ा है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।