Loading...

दुकान से लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

पुलिस ने अदालत में पेश कर आरोपियों को लिया रिमांड पर

HNN/ ऊना

जिला ऊना के मेन बाजार में कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सामान चोरी के दो आरोपियों को गढ़शंकर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों की पहचान सुनील व जसपाल निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि बीती 21 मई को शुभम आंगरा निवासी वार्ड नंबर 8, मोहल्ला कतना, ऊना ने पुलिस को बताया कि मेन बाजार में अपनी कपड़े की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर कपड़े सहित नकदी चुरा ली थी।

शुभम आंगरा ने बताया कि दुकान से चोरों ने 1 लाख 40 हजार का सामान चुराया था। मामले को लेकर शुभम आंगरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले को लेकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जिसके बाद पुलिस पंजाब के गढ़शंकर पहुंची। जहां से पुलिस ने सुनील व जसपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।