Loading...

दुर्घटना / घर में आग लगने से ज़िंदा जला सरकारी स्कूल का शिक्षक..

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

घर में आग लगने से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे कांगू क्षेत्र की सनाही पंचायत के गांव चलैली में गुरुवार सुबह करीब चार बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई जिस के कारण 2 कमरों का स्लेट पोश मकान जलकर राख हो गया । इस आग में जलकर 57 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा पुत्र महंत राम बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अशोक कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल कश्मीर में बतौर डीपीई कार्यरत था। अगले साल ही उसकी रिटायरमेंट होने वाली थी। अशोक कुमार पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के रिश्तेदार है।

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार अपने कच्चे मकान के एक कमरे में अकेला सोया था। पत्नी सुनीता देवी को कुछ जलने की दुर्गंध आई तो आग देखकर उसने शोर मचाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की छानबीन जारी है ।

नायब तहसीलदार कांगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि मृतक अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की फौरी सहायता उपलब्ध करवा दी गई है।