लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुल्हन की तरह सजा मां नयना देवी का दरबार, इस बार इतने घंटे बंद रहेंगे कपाट

PRIYANKA THAKUR | 25 सितंबर 2022 at 12:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

आश्विन नवरात्रों को लेकर शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। कल सोमवार से लेकर 5 अक्तूबर तक अश्विनी नवरात्र चलेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। इन नवरात्र में लाखों की संख्या में माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और पावन पिंडी के दर्शन करते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर केवल ढाई घंटे के लिए ही बंद किया जाएगा।

मंदिर के कपाट रात को 12 बजे बंद कर रात 2:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान चार पहर की आरतियां की जाएंगी। उपायुक्त पंकज राय ने आश्विन नवरात्र मेला के दौरान कानून व्यवस्था और मानव सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस थाना कोट कहलूर क्षेत्र में अस्त्र-शस्त्र, गोला बारूद, तेज धार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

टोबा से श्री नयना देवी जी सड़क पर केवल बसों और छाटे वाहनों की आवाजाही ही रहेगी। बड़े मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, कैंटर और टेंपो के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो आदि में आ रही सवारियों को हिमाचल की सीमा गरामोड़ा और ग्वालथाई (भाखड़ा) और टोबा से आगे आने पर प्रतिबंध रहेगा।

इन स्थानों से श्रद्धालु केवल बसों और टैक्सियों में ही श्री नयना देवी जी जा सकेंगे। मेला परिसर श्री नयना देवी जी में लाउड स्पीकर, ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे पर प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान मंदिर परिसर में किसी भी प्रसाद के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]