दूल्हे की गाड़ी पर पलटा हाइड्रा वाहन, चार लोग….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के रानीताल में एक सरिया उतार रहा हाइड्रा वाहन दूल्हे की गाड़ी पर पलट गया। हाइड्रा वाहन पलटने से दुल्हे की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार दूल्हे समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, बारात शाहपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रानीताल में एक सरिया उतार रहा हाइड्रा वाहन दूल्हे की गाड़ी पर पलट गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।