देवदार के 55 स्लीपर चोरी, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पधरू में 3 लोगों द्वारा देवदार के 55 स्लीपर चोरी कर लिए गए है। पधरू के मेहर चंद ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में मेहर चंद ने बताया कि उसने अपने पुराने घर के पास देवदार के 55 स्लीपर रखे थे।
उन्होंने बताया कि रात को 3 लोगों द्वारा देवदार के 55 स्लीपर ही चुरा लिए गए है। जिस गाड़ी में आरोपी स्लीपर ले गए उस गाड़ी का नंबर भी पुलिस को बताया है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।