Loading...

देवर ने अपनी भाभी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 17 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के रामशहर पुलिस थाने के तहत देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत पीड़िता महिला ने बताया कि 15 मार्च को उसका देवर देर शाम घर पर खाना खाने के लिए बैठा हुआ था। उसके बाद वह अंदर जाकर दारू पीने लगा।

महिला ने बताया कि आरोपी दारू पीने के बाद घर पर ही सो गया और रात को जबरन उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद महिला ने इस बाबत आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।