देश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं ‘मन की बात’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- विनय गुप्ता
भाजपा जिला कार्यालय में दर्जनों ने सुनी मन की बात
HNN/ नाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रविवार को हुई मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला कार्यालय में अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित दर्जनों भाजपाइयों व स्थानीय लोगों द्वारा सुना गया। आज हुई मन की बात में पीएम ने जी-20 सबमिट के साथ जो यूपी के संभल जिला के लोगों ने जनभागीदारी और सामूहिकता की मिसाल कायम की है उसकी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 गांव और उनके लोगों को एकजुटता के साथ सोत नदी को पुनर्जीवित करने के लिए भी उनके कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने साथ-साथ देश की उन्नति में हर कदम पर सहायक सिद्ध हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंगली जीवों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह देश के लोगों का वन्य जीवों के प्रति प्यार है कि आज देश में शेर, बाघ, तेंदुआ और हाथियों की संख्या में उत्साहवर्धक बढ़ोतरी देखी गई। जिला भाजपा कार्यालय में सुनी गई मन की बात में बूथ नंबर 43 के 25 से ज्यादा लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस मौके पर विनय गुप्ता ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि जो लोग देश की उन्नति में सहायक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनसे हर माह के अंतिम रविवार को रूबरू होते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी, भाजपा नेत्री ममता भारद्वाज, आर आर शर्मा, भाजपा महामंत्री मनोज गर्ग, संजय गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।