Loading...

देश के जाने-माने वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. नित्यानंद का हृदय गति रुकने से निधन

Ankita • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

भारतीय औषधि अनुसंधान के क्षेत्र के पुरोधा और देश के जाने-माने वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. नित्यानंद अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 99 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली।

अभी हाल ही में उन्होंने अपना 99वां जन्म दिन मनाया था। जानकारी के मुताबिक, भारत में उन्हें सस्ती व सुलभ दवाइयों व जेनेरिक फार्मा का जनक माना जाता है। औषधि रिसर्च व विज्ञान जगत में उनके महान योगदान के लिए भारत सरकार ने सन 2012 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया था।

स्त्रियों के लिए हानि रहित बेहद मामूली कीमत वाली सुलभ गैर-स्टेरायडल गर्भनिरोधक ‘छाया’ उन्हीं की देन है। जिसे पहले सहेली के नाम से जाना जाता था। उनके निधन की खबर सुनकर देश का विज्ञान जगत शोक में डूब गया है।