HNN/ शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने देश का लोकतंत्र व जनतंत्र बचाओ के तहत माल रोड से रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च पास किया। इस दौरान उनके हाथों में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के नारे की तख्तियां और कांग्रेस के झंडे थे।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद देश में भाजपा डरी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा 19 एक का घोर अपमान करते हुए देश के नागरिक राइट ऑफ फ्रीडम और एक्सप्रेशन की आजादी का हनन किया है।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब उसे इस प्रकार की किसी रैली के आयोजन से रोका गया है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस की शुरुआत हो चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





