देह व्यापार मामले में आरोपी महिला को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड…..
HNN/कुल्लू
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस की टीम ने वीरवार को देह व्यापार करवाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला को अदालत में पेश करने पर 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
बता दें कि आरोपी महिला पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। जिसने पश्चिम बंगाल और कोलकाता की दो महिला को झाड़ू पोंछा लगाने के लिए मनाली लाया था। लेकिन आरोपी महिला इनसे देह व्यापार का धंधा करवाती थी।
जब पुलिस को इस बाबत पता लगा तो उन्होंने सिमसा के सुजानु रोपा में दबिश दी और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी महिला के किराए के कमरे से बाहरी राज्यों से लाई गई दोनों महिलाओं को भी रेस्क्यू किया।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।