Loading...

दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को मिला इतने दिन का ज्यूडिशियल रिमांड….

PARUL • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत जसौर में कुछ दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

बता दें कि आरोपी ने जमीनीं विवाद के चलते अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मार कर हत्या की थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद एसपी कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।

शनिवार को समय अवधि समाप्त होने पर आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। एसएचओ रमेश ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।