दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस के साथ दंपत्ति समेत तीन गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने देवीनगर में एक आरोपी दंपति से 7.01 ग्राम स्मैक व 4400 नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही की, जिसमें पांवटा के देवीनगर वार्ड दस निवासी आरोपियों इंद्रपाल (43) पुत्र मंगत राम और सिमी(40) पत्नी इंद्रपाल से 4400 नगदी समेत 7.01 ग्राम स्मैक बरामद की है।
वहीं दूसरे मामले में माजरा पुलिस टीम ने एक आरोपी को 187 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर आरोपी फिरोज पुत्र शमशाद अली निवासी माजरा वार्ड-09 की तलाशी ली गई। आरोपी से चरस बरामद हुई, जिसके बाद माजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।