दो अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत, ऐसे हुए हादसे……..

By Ankita Published: 12 Jun 2023, 12:54 PM | Updated: 12 Jun 2023, 12:54 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में दो अलग-अलग जगह बहुत ही दुखद घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान चित्र सिंह (62) पुत्र दुनी चंद गांव घाट डाकघर ,ब्रैहिण ग्राम पंचायत भलाण-2 ,तहसील सैंज, कुल्लू तथा महेंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह (35) खनाग ,उपमंडल आनी के रूप में हुई है।

बता दें पहली घटना सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के मझाण गांव की बताई जा रही है। यहाँ चित्र सिंह कुल्लू घाटी के दुर्गम क्षेत्र मझाण गांव में मिस्त्री का काम करता था।

बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन वह छत पर काम कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। वह इतनी जोर से गिरा कि बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना चाहा परन्तु घावों का ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर, दूसरा मामला उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली तीर्थन घाटी का है, यहां एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंदर सिंह अपने साथियों व परिवार के साथ तीर्थन घाटी में घूमने आया था।

इसी दौरान वह साथियों के साथ नदी में नहाने चला गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण उसका पैर फिसला और नदी में गिरकर उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने की है।