HNN/मंडी
जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर के किरतपुर-नागचला फोरलेन पर नौलखा में एक सड़क हादसा सामने आया है जहां दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नौलखा में सुंदरनगर बाईपास का निर्माण कार्य जारी होने की वजह से यातायात को फोरलेन की एक लेन में शिफ्ट किया गया है। लेकिन इस निर्माण कार्य लेकर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया, जिस वजह से वाहन तेज गति में होते है और अचानक सामने से आ रहे वाहन को देख कर अनियंत्रित हो जाते है। जिस कारण हादसे हो रहे हैं।
इसी के चलते नौलखा में दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में 8 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में कारों को क्षति हुई है। डीएसपी भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

