Loading...

दो गुटों में मारपीट, सिर पर मारी कांच की बोतल

SAPNA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 341, 504, 324 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में उदित चौहान ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात को जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बीसीएस की ओर जा रहा था तो रास्ते में उसे अमन अली मिला जिसके साथ दो अन्य लोग भी थे। इसी दौरान तीनों ने बिना कारण उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी और व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।

मारपीट में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है साथ ही पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया है।