कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 दिन के लिए रोक दी गई है। इस बीच राहुल गांधी वीरवार 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा 26 जनवरी और 27 जनवरी के 2 दिन के विराम के बाद फिर से पश्चिम बंगाल में शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक यात्रा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण रोकी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकली यात्रा ने असम के गोलकगंज से गुजरते हुए वीरवार को सुबह ही पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया है।
बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 व 27 जनवरी को 2 दिन के विराम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी। वहीं 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यही नहीं राहुल गांधी की यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते फिर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी। जबकि 1 जनवरी को बंगाल में प्रस्थान करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





