Loading...

दो दिन बाद चंडीगढ़ बस अड्डे पर मिला शिमला से लापता 15 वर्षीय दक्ष

Ankita • 11 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला से लापता नाबालिग लड़का 15 वर्षीय दक्ष आखिरकार पुलिस ने ढूंढ ही निकाला है। बता दें राजधानी शिमला की पुलिस ने लापता लड़के को चंडीगढ़ के बस अड्डे से बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दक्ष को उसके परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि 9 मार्च को 15 वर्षीय दक्ष अपना जन्मदिन मनाने अपने घर से बाहर गया था। जिसके बाद देर रात तक भी ना लौटने पर उसके पिता ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जिसके बाद पुलिस की टीम लापता दक्ष की तलाश में जुट गई थी। इसके बाद अब जाकर पुलिस की टीम ने आज सुबह लापता दक्ष को चंडीगढ़ बस अड्डे से बरामद किया है। पूछताछ के बाद दक्ष ने बताया कि वह अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गया था। उसने बताया कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह मोबाइल को चार्ज नहीं कर पाया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।

दक्ष के पास करीब चार-पांच हज़ार की नकदी थी। उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम को एचआरटीसी कंडक्टर और सनावरा स्थित एक ढाबे के कर्मचारियों से उसके चंडीगढ़ जाने की इनपुट मिली थी। इसके बाद आज तड़के 3 बजे चंडीगढ़ के 43 बस अड्डे पर किशोर को ढूंढ निकाला गया। मामले की पुष्टि एएसपी शिमला सुनील नेगी ने की है।