दो दिन बाद ब्यास नदी से बरामद हुआ युवक का शव
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के भलेठ पुल के पास ब्यास नदी में डूबे अभय पठानिया का शव बरामद हो गया है। अभय के शव को दो दिन के बाद बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अभय पठानिया निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
बता दें कि अभय अपने दोस्तों के साथ सुजानपुर के भलेठ पुल के पास ब्यास नदी में नहाने गया था। जिस दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। जिसके बाद इस घटना की सुचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर अभय की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।
जिसके बाद दो दिन तक पानी में रहने के कारण उसका शरीर फूल गया और पानी पर तैरता पाया गया। शव के मिलते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललित महंत थाना प्रभारी द्वारा अभय के परिजनों को इस घटना की सुचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना की सुचना मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।